{"_id":"6730b3919eacb32776079996","slug":"25-thousand-devotees-paid-obeisance-at-shri-nayanadevi-ji-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126307-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में डाली आहुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की।
मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइनें सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम से कतार माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया। दो दिन में करीब 50 हजार श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।