फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 thousand devotees offered prayers at Shri Nayanadevi Ji.

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 25 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 19 May 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees offered prayers at Shri Nayanadevi Ji.
- रात 4 बजे खोले गए मंदिर के कपाट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में रविवार की छुट्टी के चलते करीब 25 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए।

छुट्टी के चलते रविवार को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर परिसर पूरा दिन माता के जयकारों से गूंजता रहा। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गया। होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को छोटे जत्थों में रोककर मंदिर परिसर में भेजा। श्रद्धालुओं को कतारों में माता के दर्शनों के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने भी कतारों में खड़े रहकर दर्शनों के लिए प्रतीक्षा की और शांति व्यवस्था बनाए रखी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन यज्ञ में भी आहुतियां डालीं और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। वहीं समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार और निकासी गेट पर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की थी, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। मंदिर न्यास की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed