फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 thousand devotees offered prayers at Shri Nainadevi Ji in Bilaspur

रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी जी के दर्शन

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees offered prayers at Shri Nainadevi Ji in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों पंजाब व हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के दर्शन किए। रविवार को लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए थे। सुबह के समय श्रद्धालुओं की संख्या कम थी। दोपहर होने तक मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे। दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की लाइन फ्लाईओवर को पार कर गई।
विज्ञापन

मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को लाइनों में ही मां के दर्शन करवाए। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए श्री नयना देवी जी पहुंचे। शाम पांच बजे तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed