{"_id":"663a16267d3939114a0b309f","slug":"25-cadets-of-ncc-dadhol-school-leave-for-training-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116941-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनसीसी दधोल स्कूल के 25 कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनसीसी दधोल स्कूल के 25 कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना
विज्ञापन
-हमीरपुर के जेएनवी डूंगरी में 10 दिन तक प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल के 25 एनसीसी कैडेट्स दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए। यह प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चल रहा है।
एएनओ एनसीसी मनोज कुमार ने बताया कि 4 एचपी एनसीसी कंपनी हमीरपुर की ओर से संचालित इस प्रशिक्षण शिविर में यह कैडेट्स भाग लेंगे। दधोल स्कूल से 25 कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिसमें 17 लड़के और 8 लड़कियां हैं। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स एकता और अनुशासन के साथ मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण और ड्रिल आदि में महारत हासिल करेंगे। यह शिविर मंगलवार से शुरू हो गया है और 15 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के 652 कैडेट्स इसमें भाग ले रहे हैं। रवाना होने से पूर्व स्कूल स्टाफ की ओर से कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।