{"_id":"652e88b56ba3621811070146","slug":"24-thousand-people-paid-obeisance-at-maa-nayana-devi-temple-on-the-third-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7290-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मां नयना देवी मंदिर में तीसरे दिन 24 हजार ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मां नयना देवी मंदिर में तीसरे दिन 24 हजार ने टेका माथा
विज्ञापन
नवरात्र में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
8,13,484 रुपये नकद, 7 ग्राम सोना, एक किलो 708 ग्राम चांदी का चढ़ावा आया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तरी भारत के विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी में शारदीय नवरात्र धूमधाम से चल रहे हैं। तीसरे दिन मंदिर में करीब 24 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। लगातार दूसरे दिन भी बारिश और ठंड श्रद्धालुओं की आस्था को कम नहीं कर पाई। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा तीसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नजर आई।
मंदिर आने वाली बड़ी गाड़ियों को घवांडल चौक में ही रोका जा रहा है। वहीं छोटी गाड़ियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ही गुफा तक भेजा जा रहा है। गाड़ियों को सर्कुलर रोड से मंदिर तक पहुंचा जा रहा है। उनकी वापसी रज्जू मार्ग को जाने वाली सड़क से की जा रही है। मंदिर के अंदर कडाह प्रसाद आदि प्रतिबंध है। श्रद्धालुओं के प्रसाद को मंदिर के गेट के बाहर से ही रख लिया जा रहा है। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि सभी प्रबंध सराहनीय हैं। सारे विभाग मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे नवरात्र के दौरान 8,13,484 रुपये नकद, 07 ग्राम सोना, एक किलो 708 ग्राम चांदी, अमेरिका का 1 डालर चढ़ावे के रूप में मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ। उधर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी प्रीतिमा राय भी लगातार सफाई व्यवस्था पर अपनी पहली नजर हुए हैं। अपनी देखरेख में मंदिर को जाने वाले सभी रास्तों तथा गलियों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं। बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए सारे कर्मचारी ठीक काम कर रहे हैं। फिनायल एवं चूना आदि का भी छिड़काव किया जा रहा है। डीएसपी एवं मेला पुलिस अधिकारी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि सुरक्षा कर्मी सतर्क हैं। श्रद्धालु बड़े आराम से माता के दर्शन कर वापसी कर रहे हैं।