फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   23 children appeared for Swarna Jayanti Middle Merit Scholarship exam

Bilaspur News: 23 बच्चों ने दी स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति की परीक्षा

Sun, 10 Nov 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
23 children appeared for Swarna Jayanti Middle Merit Scholarship exam
- जिले में एक केंद्र पर हुई परीक्षा, दो बच्चे रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

-प्रदेश भर से चयनित 100 बच्चों को आठवीं कक्षा तक मिलेगी स्कॉलरशिप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को हुई। जिले के 23 बच्चों ने यह परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 25 बच्चों का चयन किया गया था। परीक्षा में दो बच्चे अनुपस्थित रहे।


परीक्षा एक केंद्र में हुई। बच्चों को सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से शाम 3:15 बजे तक चली। परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे से ही विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। बच्चों को दोपहर 12:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद बच्चों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 23 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से कराई गई। प्रदेश भर से परीक्षा में योग्यता के आधार पर 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को कक्षा छठी में 4,000 रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा में 5,000 रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा में 6,000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्राचार्य प्रो. पीएस कटवाल ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed