फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   228 applicants take teachers eligibility test in Bilaspur

जिले में 228 अभ्यर्थियों ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
228 applicants take teachers eligibility test in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में रविवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित की गई। इसमें जिले के 228 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी टेट और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक शास्त्री टेट की परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में टीजीटी टेट के लिए 183 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 168 ने परीक्षा दी जबकि 15 अनुपस्थित रहे। शास्त्री टेट के लिए 68 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 60 ने परीक्षा दी जबकि आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र में नायब तहसीलदार सदर की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से अभ्यर्थियों की जांच की गई। इस दौरान पेन और कार्डबोर्ड ले जाने की ही अनुमति दी गई।

मोबाइल, घड़ी और इलेक्ट्रिक उपकरणों को बाहर ही रखवाया गया। मास्क के साथ और सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र प्रभारी अरुण गौतम ने बताया कि टेट की परीक्षा का शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed