फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   220 people examined at health camp in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में स्वास्थ्य शिविर में 220 लोगों की जांच

Sun, 13 Sep 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
220 people examined at health camp in Ghumarwin
घुमारवीं (बिलासपुर)। हारे का सहारा कामरू श्याम सेवा समिति घुमारवीं की ओर से शनिवार को शहर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 220 लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच करवाई। कार्यक्रम में समाजसेवी अजय होंडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत सिंह बबरा, अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. हरजोबन सिंह, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल महाजन और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनमीत बग्गा ने लोगों की जांच की। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा महाजन ने भी दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
विज्ञापन

शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, वजन, शरीर भार सूचकांक, हृदय की जांच, हड्डियों की मजबूती और फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित खान-पान अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेल रहे लोगों को समय पर जांच और उपचार करवाने के लिए जागरूक किया गया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। इससे लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, जांच और दवाइयों की सुविधा मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed