फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सुनील और दीपक पहलवान बने संयुक्त दंगल विजेता

सुनील और दीपक पहलवान बने संयुक्त दंगल विजेता

Fri, 05 Apr 2019 11:34 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुनील और दीपक पहलवान बने संयुक्त दंगल विजेता
कानपुर दंगल - फोटो : self

विज्ञापन
भराड़ी/धुमारवीं(बिलासपुर)। अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव भराड़ी और लखदाता छिंज मेले का समापन गुरुवार देर शाम को हो गया जिसमें प्रमुख उद्योगपति कमलदेव राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छिंज शुरू होने से पहले शोभायात्रा टौणीदेवी माता मंदिर भराड़ी से पूजा-अर्चना करने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ दंगल स्थल पर पहुंची। वहां पर झंडा रस्म व दंगल स्थल पर पूजन करने के बाद कमेटी प्रधान करतार चौधरी व सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उसके बाद मेला प्रधान ने मेले के इतिहास का विस्तृत विवरण दिया और यह भी बताया कि अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव अपनी एक पहचान पूरे प्रदेश में बना चुका है। यह मेला आपसी सहयोग से तरक्की कर रहा है। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। वहीं महिलाओं की कुश्तियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इसमें हरियाणा, यमुनानगर, हिसार और दिल्ली की पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुश्ती के छोटी माली की प्रतियोगिता में पप्पू नयना देवी जी व तालिब चंबा के बीच में मुकाबला हुआ जिसमें पप्पू ने यह माली जीती, उन्हें 11 हजार रुपये की नकद राशि सहित गुर्ज मेला कमेटी की ओर से इनाम के रूप में दिया गया। वहीं, उपविजेता को 9 हजार रुपये की राशि दी गई। बड़ी माली के लिए मुकाबला सुनील जीरकपुर व प्रदीप कैथल के बीच में हुआ जिसमें निर्णय बराबरी पर छुटा। इसमें दोनों पहलवानों सुनील और प्रदीप को 20 हजार रुपये इनामी राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जय कृष्ण शर्मा, ख्याली राम, जिला परिषद उपाध्यक्ष अमी चंद सोनी, प्रधान हेमराज ठाकुर, तड़ौन पूर्व पंचायत प्रधान ठाकुर रमेश चंद, उपप्रधान ठाकुर प्रीतम चंद, पंडित कमल उपप्रधान भराड़ी पवन कुमार, आजाद चंद वर्मा, सुभाष ठाकुर, जगन्नाथ, दीवाना राम चौधरी, प्रकाश चंद, दूनी चंद, अशोक बांथरा, संजीव, मदन बांथरा, सतीश सहगल, अजय शर्मा, कृष्ण कन्हैया गौतम, इंद्र शर्मा, प्रकाश कश्यप, अमृत शर्मा, राज धीमान, रमेश कुमार, राकेश पिंकी, ओसी शर्मा, विपिन ठाकुर, मनोज शर्मा, सोनू ठाकुर, सुनील धीमान, जनक राज, पवन वर्मा, नवीन कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed