फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्रीनयनादेवी के दर माथा टेककर किया नववर्ष का आगाज

श्रीनयनादेवी के दर माथा टेककर किया नववर्ष का आगाज

Tue, 01 Jan 2019 11:03 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी के दर माथा टेककर किया नववर्ष का आगाज
happy new year
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)। नववर्ष के मौके पर श्रीनयना देवी में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर माथा टेका। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु श्रीनयना देवी पहुंचे थे। लोगों ने घंटों कतारों में खड़ा हो कर मां के दर्शन किए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट रात दो बजे खोल दिए गए थे। जबकि मंदिर के कपाट खोलने से पहले रात 12 से 2 बजे तक माता की चार आरतियां की गईं। जबकि दोपहर 12.30 बजे माता की एक आरती की गई। आरती के समय मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से बंद रहे। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से भी श्रीनयना देवी में पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी मंदिर में नववर्ष मेला के दौरान गत शाम से अब तक लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके अपने नववर्ष का आगाज किया। नववर्ष के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया और पूरी रात जागरण में भाग लिया। वहीं रंगबिरंगी लाइटों और फूलों से माता का मंदिर दुल्हन की तरह सजा हुआ था।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। जबकि विदेशों से भी यहां पहुंच कर सैकड़ों लोगों ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालु घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंदिर अधिकारी दुर्गा दास और डीएसपी संजय शर्मा तहसीलदार जयगोपाल शर्मा दिन भर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न आए व्यवस्था में जुटे रहे।
इनसेट....
शाहतलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। शाहतलाई में नए साल के आगमन पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नया साल मनाने श्रद्धालु 31 दिसंबर को ही यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। रात धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ जी के भजन और जयकारे गूंजते रहे। नववर्ष के आगमन पर बाहरी राज्य से आए हुए श्रद्धालुओं ने कई जगह जागरण कर भी नए साल का आगाज किया। वहीं मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े रहे। दूसरी ओर बाबा की तपोस्थली शाहतलाई के मंदिर फूल और मालाओं से सजा सुंदर नजारा धार्मिक नगरी में दिख रहा था।
---------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed