{"_id":"5c0ff37cbdec22416605a51b","slug":"21544549244-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों से कांग्रेस गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों से कांग्रेस गदगद
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पांच राज्यों के विधानसभा के नतीजे आने पर जिला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डु बांटकर खुशी मनाई। जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान कमलेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में हुए सादे समारोह कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुका है। बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल गैस की कीमतों के चलते लोगों ने अपना फैसला पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में दे दिया है। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ता अपनी तैयारी कर लें। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी जिसका ट्रेलर राज्य में हुए चुनावों से साफ दिख रहा है।
इस कार्यक्रम के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस राजेंद्र ठाकुर, जाति सेल जिला प्रधान रमेश चंद, किसान खेतिहर मजदूर जिला अध्यक्ष रतन सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन कौशल, प्रदेश सचिव सेवादल प्रशांत गुप्ता, पंचायती राज प्रदेश महासचिव अजय चंदेल, प्रदेश फीशरीमैन कांग्रेस अध्यक्ष जफर खान, खेतिहर किसान ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चंद, जिला कांग्रेस सचिव हेमराज, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस राजेंद्र ठाकुर, महासचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश इंटक महासचिव अब्दुल मजीद, जिला इंटक महासचिव जयकिशन, लीगल सेल अध्यक्ष आदित्य, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी, पेंशनर विभाग कांग्रेस सेल जिला अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ विभाग जिला अध्यक्ष नरेंद्र संख्यान, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप संख्यान, अल्पसंख्यक सेल विभाग अध्यक्ष जिला हुसैन अली, सचिव मनीष मोहम्मद, शहरी कांग्रेस बिलासपुर अध्यक्ष राज टाडू, महासचिव जगदीश कौंडल, सचिव कृष्ण लाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव शर्मा व अन्य के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----------------------------