{"_id":"5be08af9bdec22561b644204","slug":"21541442297-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस खराब होने से नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस खराब होने से नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर सोमवार को रोडवेज की एक बस अचानक खराब होने से करीब छह घंटे लोग जाम में फंसे रहे। नगर के आंतरिक मार्गों पर भी लोग जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। जाम में फंसे वाहन रेंग रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित पुराने अस्पताल गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज की एक बस खराब हो गई। बस खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के वढ़ते दबाब ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। दीवाली के त्यौहार की बजह से हाईवे किनारे लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ के कारण धीरे धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया।
हालांकि, कोतवाली प्रभारी ने त्यौहार की भीड़ के कारण माठख्ेाड़ा रोड पर मंडी गेट से भारी वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया था। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। एसडीएम डीएस ुगप्ता ने भी ने नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था कार निरीक्षण कर जाम खुलवाने को कहा। फिर भी वाहन रेग रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने बाद में जाम को करीब छह बजे के बाद तक खुलवाया। जाम लगने की खास बजह हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण व त्यौहार की भीड़ भी रही। कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिय ने बताया कि पूरे समय कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही थी।