फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जनमंचों में सुनी जाए फोरलेन विस्थापितों की समस्याएं : राकेश

जनमंचों में सुनी जाए फोरलेन विस्थापितों की समस्याएं : राकेश

Sun, 02 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जनमंचों में सुनी जाए फोरलेन विस्थापितों की समस्याएं : राकेश
बिलासपुर। कीरतपुर से नेरचौक तक बन रहे फोरलेन में फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपप्रधान राकेश कुमार ने जगह-जगह हो रहे मंचों पर आपत्ति जताई है। उपप्रधान का कहना है कि जनमंच कार्यक्रमों में परियोजनाओं से परेशान लोगों की सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उपप्रधान का कहना है कि सूबे में आए दिन नए-नए राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषनाएं की जा रही हैं। जबकि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण का कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा है लेकिन इन जनमंचों में दूर-दूर तक न तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग की अथॉरिटी को शामिल किया जा रहा है न इस अथॉरिटी से जुड़े किसी विभाग के अधिकारी को बुला कर इन परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चरचा की जा रही है।
विज्ञापन

उपप्रधान का कहना है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मुआवजा तक नहीं मिला है। जबकि कई जगहों पर बिना रोड अलाइनमेंट के ही निकाल दिया गया है। जब सरकार लाखों रुपये इन जनमंचों पर खर्च कर रही है तो सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दों पर भी चरचा की जाए व लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed