फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अब वार्ड के संपर्क मार्ग में लगेगी एंटी लॉक टायल

अब वार्ड के संपर्क मार्ग में लगेगी एंटी लॉक टायल

Mon, 20 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
अब वार्ड के संपर्क मार्ग में लगेगी एंटी लॉक टायल

विज्ञापन
अब वार्ड के संपर्क मार्ग में लगेंगी एंटी लॉक टाइलें
नगर परिषद घुमारवीं ने करवाया वार्डों में टाइल लगाने का काम शुरू
‘अमर उजाला’ की खबर के बाद हरकत में आया नगर परिषद घुमारवीं
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। लंबे समय से बदहाली के आंसू बहा रहे नगर परिषद घुमारवीं के संपर्क मार्गों की हालत अब जल्द सुधरने वाली है। नगर परिषद उक्त रास्तों और सड़कों पर एंटी लॉक टाइलें लगाने जा रहा है। इस कार्य के लिए नगर परिषद ने कई वार्डों में काम भी शुरू कर दिया है। गौर रहे कि 9 अगस्त को ‘अमर उजाला’ में छपी खबर के बाद नगर परिषद ने हरकत में आते हुए यह कार्य शुरू कर दिया है।
वार्ड के लोगों में बाबा राम दास, प्रदीप गुप्ता, कुलवंत, नवीन शर्मा, सुरेंद्र, रंजु, यशपाल, संजय, अजय, मंजीत, कुलदीप आदि ने नगर परिषद व स्थानीय बजोहा वार्ड पांच की पार्षद प्रोमिला रतवान और ‘अमर उजाला’ का आभार प्रकट किया है जिसने लोगों की समस्या को समझा और तुरंत प्रभाव से हल भी करवाया गया है। लगभग आठ किमी के दायरे में फैले घुमारवीें नगर परिषद में सात वार्ड हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं नगर परिषद को नगर परिषद का दर्जा नवंबर 2009 में प्राप्त हुआ है। लगभग 9 साल बीत जाने के बाद अभी भी नगर परिषद में कई छोटी सड़कें कच्ची और रास्ते भी कच्चे हैं जिस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इस बारे में लोगों ने कई बार चुने हुए प्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन से भी सड़कों और रास्तों की हालत सुधारने की मांग की थी। वहीं लोगों की समस्या को ‘अमर उजाला’ ने भी 9 अगस्त के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
लोगों की सुविधा के लिए मार्ग पर लगाई जा रही टाइलें
स्थानीय पार्षद वार्ड नंबर पांच बजोहा प्रोमिला रतवान ने कहा कि इस संपर्क मार्ग को बनाने के लिए लोग मेरे पास आए थे। लोगों की इस समस्या को देखते हुए मार्ग पर टाइलें लगवाई जा रही हैं जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिले।

इनसेट...
दो चरणों में काम किया जाएगा
नगर परिषद क्षेत्र में जहां भी ऐसे संपर्क मार्ग हैं जिससे बरसात के मौसम में लोगों को समस्या पेश आती है उन सड़कों और रास्तों पर नप द्वारा दो चरणों में काम किया जाएगा। पहले चरण में संपर्क मार्गों में छोटे-छोटे टेंडर लगवाकर काम करवाया जा रहा है। इसके खत्म होते ही दूसरे चरण के टेंडर लगवा दिए जाएंगे।
संजय कुमार ...कार्यकारी अधिकारी नप घुमारवीं।
--------------------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed