{"_id":"5b5f26eb4f1c1bb24b8b5d37","slug":"21532962539-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया साइबर क्राइम जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया साइबर क्राइम जागरूकता अभियान
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट पुलिस के जवानों की ओर से साइबर क्राइम से बचाने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा रही है।
उल्लेखनीय है कि आजकल बहुत से लोग मोबाइल पर भेजी गई गलत जानकारी के कारण ठगी के शिकार हो रहे हैं। उक्त ठगी से बचने के लिए स्वारघाट पुलिस कर्मियों की ओर से पोस्टर अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
उपमंडल स्वारघाट के थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि स्वारघाट उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी बैंकों व डाकघरों के एटीएम के बाहर साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस कर्मियों की ओर से पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वारघाट बस अड्डे की वर्षाशालिका, आरटीओ बैरियर पर भी साइबर क्राइम के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस व सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा संयुक्त रूप से साइबर क्राइम से बचाव के लिए विशेष पोस्टर तैयार किए गए हैं। इन पोस्टरों में जनता को बचाव करने के सुझाव दर्शाए गए। साइबर क्राइम से बचाव के लिए बताया गया कि सुरक्षित इंटरनेट के लिए नैतिकता का पालन करें। हमेशा कॉपीराइट कानून व नीतियों का सम्मान करें। क्रेडिट व डेबिट कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहें। कभी भी बैंक खाते, क्रेडिट डेबिट कार्ड के विवरण, ई-मेल व फोन किसी से भी शेयर नहीं करें। अजनबी को एटीएम कार्ड को भूल कर भी न दें वरना आपके एटीएम कार्ड का दुरुपयोग हो सकता है। इसके साथ ही बताया गया कि बाहरी नंबरों व विदेश से आपके मोबाइल नंबर पर आने वाली कॉल के झांसे में मत आएं।