फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पार्टी में छेडख़ानी पर वधु पक्ष को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

पार्टी में छेडख़ानी पर वधु पक्ष को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Sun, 22 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पार्टी में छेडख़ानी पर वधु पक्ष को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद चल रही पार्टी के दौरान एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पार्टी में शामिल होने आए वधू पक्ष के लोगों को दौड़ा- दौड़कर पीटा। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को गांव से बाहर निकलवाया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के रुद्रबिलास पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी व्यक्ति के पुत्र की शादी दो दिन पूर्व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर क्षेत्र से हुई थी। शुक्रवार की रात दूल्हा के घर पर शादी की दावत चल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, दावत में वधू पक्ष के लोग भी भाग लेने के लिए आए थे। आरोप है किसी ने दावत के दौरान एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी, जिसका महिला ने विरोध करते हुए एक युवक की पिटाई कर दी। युवक ने छेड़खानी करने का आरोप वधू पक्ष के लोगों पर लगा दिया। इसी बात से नाराज लोगों ने वधू पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। जिसके कारण दावत में हंगामा होने लगा। ग्रामीणों द्वारा की जा रही मारपीट के दौरान वधू पक्ष के लोग अपनी जान बचाकर कार में सवार होकर जंगल में भाग गए, जहां उनकी कार कीचड़ में फंस गई जबकि, ग्रामीण उनका पीछा कर रहे थे। वधू पक्ष के किसी व्यक्ति ने फोन करके डायल 100 पुलिस को सूचना दी कि लोग उनके पीछे हैं और उनकी जान को खतरा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस, चौकी पुलिस व डायल 100 पुलिस की दो गाडिय़ां रात में ही गांव पहुंच गईं। पुलिस ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने असलियत बताई। बाद में पुलिस ने जंगल में फंसी लोगों की कार निकलवाकर उन्हें गंतव्य को रवाना किया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर भी नहीं दी है, उत्तराखंड के लोगों ने अपनी फंसी गाड़ी निकलवाने के लिए पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। मामला दावत में छेड़खानी का बताया गया है। मगर, किसी ने भी रिपोर्ट नहीं लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed