{"_id":"5b50bba64f1c1b3b5a8b5d2e","slug":"21532017574-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कूलर में मिला डेंगू का लारवा, ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कूलर में मिला डेंगू का लारवा, ठोका जुर्माना
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। आखिरकार बिलासपुर प्रशासन ने डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है। वीरवार को जिला प्रशासन ने ड्राई डे के चलते वार्ड पांच और छह का औचक निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप के पास एक होटल के कूलर के पानी में डेंगू के लारवा मिला। एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा ने मौके पर ही होटल मालिक को 500 रुपये का जुर्माना ठोका दिया। मुख्य डाकघर में बिना ढक्कन के पानी की टंकियां पाई गईं। इसके बाद पोस्ट ऑफिस और आवास कॉलोनियों में पानी की टंकियों को खाली करवाया गया।
जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए वार्ड 5 और 6 में ड्राई डे किया गया। इसके तहत लोगों के घरों की पानी की टंकियों और अन्य बर्तनों को खाली करवाकर साफ करवाया गया। एसडीएम प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद के वार्ड 5 और 6 में जिला के अधिकारियों की टीमों ने घरों में स्वयं जाकर निरीक्षण किया। लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि डेंगू के मच्छर को पनपने से रोका जा सके। जो लोग स्वच्छता के बारे में सहयोग देने में आनाकानी करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. वीके चौधरी ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मॉनसून के बाद डेंगू के मच्छर ज्यादा फैलते हैं। आसपास फैली गंदगी और कूलर में जमा पानी में डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि गर्मी और बारिश के मौसम में यह बीमारी तेजी से पनपती है, डेंगू के मच्छर हमेशा साफ पानी में पनपते हैं। उन्होंने लोगों को पानी की टंकियों को सप्ताह में दो बार साफ करने के निर्देश दिए।