{"_id":"5aff0e924f1c1be5408b64d1","slug":"21526664850-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मटकों के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली मटकों के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Fri, 18 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत करलोटी पंचायत के गांव गल्लिया में काफी समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को पेयजल भंडारण टैंक के सामने खाली मटकों के साथ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति कई महीनों से नहीं हो रही है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
इस अवसर पर वीना देवी, तारा देवी, मीना, गुड्डी, देवकी, मीरा, प्रोमिला, लीला, रोशनी, रेखा, डिंपल, अंजना, सुभाष, धनी, जगदीश, अनंतराम, राज कुमार मौजूद रहे। पंचायत की पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी ने बताया कि पिछले कई महीनों से पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। समस्या के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन, कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया कि नलों में पानी न आने से हैंडपंपों पर लाइनों में खड़े होकर पानी भरना पड़ रहा है। यही नहीं पशुओं को भी हैंडपंपों से ही पानी भरना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि गांव में चल रही पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, आईपीएच के एक्सईएन सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को पानी की समस्या का समाना न करना पड़े। कहा कि विभाग लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने को वचनबद्ध है।