{"_id":"5af871824f1c1bdc408b5083","slug":"21526231426-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लरी में आग लगने से गौशाला जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लरी में आग लगने से गौशाला जलकर राख
Updated Sun, 13 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
कल्लरी में गौशाला में लगी आग को बूझाते ग्रामीण व दमकल विभाग के कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले कल्लरी गांव में रविवार शाम के करीब पांच बजे आग से गोशाला राख हो गई। करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उस समय पशु बाहर थे। लेकिन घास और तूड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक कल्लरी गांव के दो भाइयों श्रवण कुमार और बृजलाल की पशुशाला घर से कुछ दूरी पर है। रविवार शाम घर को की महिलाएं पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला गईं तो कोने से धुआं निकल रहा था। देखते ही देखते आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। सेऊ पंचायत के उपप्रधान सुधीर ने बताया कि आग लगने से पशुशाला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। लकड़ी और घास भी पूरी तरह जल चुका है।