फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंजगाई सीएचसी में नहीं जैनरिक दवाइयां

पंजगाई सीएचसी में नहीं जैनरिक दवाइयां

Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पंजगाई सीएचसी में नहीं जैनरिक दवाइयां
medicines

सरोज पाठक

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
सीएचसी पंजगाई में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां नहीं मिल रही हैं। हालत ऐसी है कि सीएचसी में मरीजों को ओआरएस का घोल तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में हर साल स्वास्थ्य बजट पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये व्यर्थ हो रहे हैं। पंजगाई सीएचसी में आने वाले मरीजों को दवाइयां न मिलने से भटकना पड़ रहा है।

पंजगाई सीएचसी के तहत बैरी, बरमाणा, पंजगाई, धौण-कोठी, धार-टटोह, हरनोड़ा पंचायतों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इन पंचायतों के रोजाना सैकड़ों ग्रामीण यहां पर पहुंचते हैैं। लेकिन यहां पहुंचने वाले मरीजों को सरकार की तरफ से स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली दवाएं तक नहीं मिल रही है। स्थिति इतनी भयावह है कि यहां पर दस्त और उल्टी के लिए ओआरएस का घोल तक नहीं मिल रहा है। इन्हें भी बाजार से महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अपनी मां का इलाज करवाने आए स्वतंत्र गौतम का कहना है कि वह दो दिन पहले पंजगाई सीएचसी में अपनी माता कांता को चेकअप के लिए लाए थे। चेकअप के बाद जब डॉक्टर की लिखी हुई दवाओं को मांगा तो, कंपाउंडर ने स्टॉक न होने की बात कही। कंपाउंडर का कहना था कि दवाइयां यहां पर नहीं हैं। इन्हें बाहर से ही लेना पड़ेगा। जब स्वतंत्र ने कंपाउंडर से कहा कि जो दवाइयों की लिस्ट बाहर लगी है, क्या वह दवाइयां भी अंदर हैं। तो कंपाउंडर का जवाब आया कि दवाइयां नहीं पहुंच रही हैं। इस बारे में सीएमओ बिलासपुर को भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी तक दवाइयों का स्टॉक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र का कहना था कि उनकी मां का केवल बीपी लो हुआ था। ऐसे में बीपी की दवाइयां भी बाहर से लेनी पड़ रही है। हर साल स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये बेकार व्यर्थ हो रहे हैं।


सीएमओ बिलासपुर वीके चौधरी का कहना है कि पंजगाई सीएचसी स्टाफ को जब भी मीटिंग में बुलाया जाता है तो वह नहीं पहुंचते। इससे उनकी रिक्वायर्मेंट के बारे में पता नहीं चल पाता। अगर दवाएं नहीं है तो पूछा जाएगा। पीड़ित शख्स अगर उन्हें लिखित में शिकायत दें तो इस पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed