{"_id":"5a58f2cb4f1c1baa3f8b473c","slug":"21515778763-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा विस्थापित नहीं पहुंच रहे है प्लाट लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा विस्थापित नहीं पहुंच रहे है प्लाट लेने
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला प्रशासन ने शहर में भाखड़ा विस्थापितों के पुनर्वास के लिए 150 प्लॉट चिह्नित किए हैं। लेकिन इन प्लॅाटों को लेने कोई भी विस्थापित नहीं आ रहा है। 150 प्लॉट में से केवल 18 लोगों ने ही अभी तक प्रशासन से अपने प्लॉट लिए हैं। जबकि अन्य लोग इन प्लॉट में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में कई बार पात्र लोगों को पत्र लिखकर प्लॉट लेने के लिए कहा है। लेकिन इसके बाद भी विस्थापितों ने इस संबंध में कोई रुचि नहीं दिखाई है। उल्लेखनीय है कि भाखड़ा बांध निर्माण के दौरान सैकड़ों लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा था। इसके बाद से कई लोगों को आज दिन तक प्लॉट नहीं मिल पाए। इसके बाद प्रशासन ने बिलासपुर शहर के साथ करीब 150 प्लॉट चिह्नित किए हैं, जिन्हें विस्थापितों को दिया जाना है। इस संबंध में प्रशासन ने कई बार पात्र लोगों को पत्र लिखकर कब्जे लेने को कहा है। लेकिन बार-बार पत्र लिखने के बाद भी प्लॉट लेने विस्थापित नहीं पहुंच रहे हैं। हालांकि 150 में से 18 लोगों ने अपने प्लॉट ले लिए हैं। हालांकि लोगों के कब्जे न लेने के कारण प्रशासन को भी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है, क्योंकि प्लॉट के रखरखाव पर भी प्रशासन को खर्च उठाना पड़ रहा है।
उधर, एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरिश गज्जू ने बताया कि प्रशासन की ओर से 150 प्लॉट चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें विस्थापितों को दिया जाना है। इस संबंध में पात्र लोगों को कई बार पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है। इसके बाद भी कब्जे लेने लोग नहीं पहुंच रहे हैं।