{"_id":"5a3fde1f4f1c1b502b8b669d","slug":"21514135071-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी प्रबंधन जल्द भरे चालकों के रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी प्रबंधन जल्द भरे चालकों के रिक्त पद
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालक पद के लिए उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों ने रविवार को बिलासपुर में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कर्मचंद ने की। बैठक में चालक परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण हुए प्रदेश के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
अध्यक्ष कर्मचंद ने बताया कि एचआरटीसी ने 574 चालक पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें 774 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए हैं। निगम ने 574 में से मात्र 325 चालकों को ही नियुक्ति दी और बाकी पदों को रिक्त रखा है। उत्तीर्ण हुए चालकों ने निगम से मांग की है कि मसले को गंभीरता से ले और बाकी रिक्त पदों पर उत्तीर्ण हुए चालकों को जल्द नियुक्ति दे। अन्यथा अपने हकों के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। बैठक में सचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, राजू राम, सुनील कुमार, राकेश कुमार, काली दास, संजय, खेमचंद, राजेश कुमार, कुलविंद्र सिंह, सुमन ठाकुर, मनोहर लाल ने भाग लिया।