{"_id":"5a16f35a4f1c1b71548bed97","slug":"21511453530-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हटाए शाहतलाई और गुरूनाझाड़ी मार्ग पर खड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हटाए शाहतलाई और गुरूनाझाड़ी मार्ग पर खड़े वाहन
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए वीरवार को पुलिस ने शाहतलाई और गुरुनाझाड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया। इसके बाद वीरवार को जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली।
थाना प्रभारी श्याम प्रसाद के नेतृत्व में तलाई पुलिस ने सुबह से ही वाहनों को हटवाना शुरू कर दिया। ज्ञात रहे मुख्य चौक के इर्द-गिर्द वाहन चालकों की गाड़ियां खड़ी होने से काफी असुविधा रहती थी। यही नहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी इस क्षेत्र से गुजरना काफी मुश्किल हो गया था। थाना प्रभारी श्याम प्रसाद ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि वाहन पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके। पुलिस ने बस चालकों को भी हिदायत दी है कि कोई भी चौक पर गाड़ी न मोड़े और बिलासपुर, ऊना सड़क पर बसों को कोई भी चालक खड़ी न करे। सवारियां भी निर्धारित स्थान पर ही उतारें, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
पुलिस थाना प्रभारी तलाई श्याम प्रसाद ने कहा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस तत्पर है। यातायात नियमों की पूरी कड़ाई से पालन की जाएगी।