{"_id":"59fca5724f1c1bee688b90c2","slug":"21509729650-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग अब घर में पहुंचाएगा वोटर स्लीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग अब घर में पहुंचाएगा वोटर स्लीप
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग अब घर पर पहुंचाएगा वोटर स्लीप
बीएलओ को सौंपी जिम्मेवारी, अगले दो दिन में वोटर स्लीप पहुंचाने का कार्य होगा पूरा
बिलासपुर जिला में करीब 2,93,411 मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नौ नवंबर को 100 फीसदी मतदान हो इसके लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग की ओर से जिला में हर घर में जाकर मतदाता को फोटो युक्त स्लीप दी जा रही है, ताकि मतदाता को वोट डालते वक्त किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस कार्य को पूरा करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी पुष्टि एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू ने की।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का प्रयास है कि 100 फीसदी मतदान हो। इसके लिए जहां जिला भर में कई जागरूक अभियान चलाए गए हैं। वहीं लोगों को मतदान के समय कोई परेशानी न हो इसके लिए फोटो युक्त वोटर पर्ची लोगों के घर पर पहुंचाई जा रही है। इस संबंध में बुधवार को सभी बीएलओ को वोटर पर्ची मुहैया करवा दी गई है। अगले एक दो दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं अगर किसी को घर पर वोटर पर्ची नहीं मिल पाई हो तो वे इस संबंध में चुनाव कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि जिला में करीब 2,93,411 मतदाता हैं। इनमें 1,48,512 महिला मतदाता और 1,44,899 पुरुष मतदाता हैं। इस सभी मतदाताओं के घर उक्त पर्ची पहुंचाने का कार्य बीएलओ का होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से 100 फीसदी मतदान करने को प्रेरित करने के लिए जिला भर में विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। महिला मंडल, युवक मंडल सहित अन्य संस्थानों को भी शामिल किया गया है। एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू का कहना है कि जिला में 100 फीसदी मतदान हो इसके लिए चुनाव आयोग की ओर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।