{"_id":"5978f1314f1c1be33e8b479c","slug":"21501098289-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने झोलाछाप की दांतों की दुकान की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ ने झोलाछाप की दांतों की दुकान की सीज
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप चिकित्सक का अस्पताल सील
बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा अनवर सादात के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना अनुमति व बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस कर रहे एक झोलाछाप के दांतों का अस्पताल सील कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। छापामार कार्रवाई से अन्य झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया और वे अपनी दुकानों को बंद करके भाग गए।
डिप्टी सीएमओ डा सादात के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को केमरी थाना क्षेत्र के रास डंडिया बस अड्डे के समीप प्रैक्टिस करने वाले ग्राम म्यूड़ी निवासी राकेश व महेश के क्लीनिक पर छापामारा। टीम के मुताबिक, टीम ने क्लीनिक के स्वामी राकेश व महेश से उनकी डिग्री व रजिस्ट्रेशन तलब किया तो वह नहीं दिखा सके। टीम ने बिना अनुमति प्रैक्टिस करने के आरोप में क्लीनिक में मौजूद दवाओं, उपकरण को सील कर दिया तथा क्लीनिक को भी सील कर दिया। चिकित्सकों के खिलाफ केमरी थाने में मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रास डंडिया में दांतों के क्लीनिक पर हुई छापामार कार्रवाई की खबर कुछ ही देर में नगर व क्षेत्र में मौजूद झोलाछापा चिकित्सकों तक पहुंच गई तो उनमें हड़कंप मच गया और आनन फानन में सभी लोग अपनी दुकानों को बंद करके खिसक लिए। गौरतलब है कि पिछले साल भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछापों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों के बाद वह लोग अब फिर से प्रैक्टिस करने लगे हैं। बारिश के मौसम के कारण बढ़ती बीमारियों की वजह से इन झोलाछापों के यहां हर रोज भारी भीड़ रहती है।