फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़क का कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को नोटिस

सड़क का कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को नोटिस

Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क का कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)।
झंडूता विस क्षेत्र के तहत आने वाली भल्लू बिलौर वाया धराड़ प्राहू सड़क के एक किलोमीटर हिस्से को पक्का न करने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने ठेकेदार को आगाह किया है कि अगर सड़क का काम समय रहते पूरा नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सड़क के इस हिस्से को पक्का करने के लिए नौ लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है। विभाग ने दावा किया था कि सड़क के एक किलोमीटर को मई महीने में पक्का करना था। मगर इसके बाद भी सड़क को पक्का नहीं किया जा सका। इस कारण क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि इस सड़क का अधिकतर भाग पक्का हो चुका है। मगर धराड़ गांव के साथ की सड़क के कुछ भाग को सालों बाद भी पक्का नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क को पक्का करने की मांग उठाई गई।
मगर सड़क को पक्का करने के आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द धराड़ की सड़क मार्ग को पक्का नहीं किया तो मजबूरन लोगों को आंदोलन करना पड़ेगा। सुभाष वर्मा, सरवन चंदेल, बुद्धि सिंह, प्रेम सिंह, प्यार सिंह, जगदीश वर्मा, मलकियत सिंह, रणवीर वर्मा, शेर सिंह, प्रकाश चंद, सतीश कुमार, करतार सिंह, सुरजीत सिंह, मदन लाल, पंकज विक्की, मिलाप चंद, गोदावरी, सरोज कुमारी, सुमन और साबो देवी सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को पक्का करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स
लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता एचआर भारद्वाज ने बताया कि विभाग भल्लू बिलौर सड़क के पिपलुघाट पुल के साथ धराड़ गांव की एक किलोमीटर सड़क को पक्का करने के लिए 9 लाख खर्च कर रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए विभाग ने संबंधित ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर सड़क को पक्का करने के लिए टारिंग का काम शुरू करने को कहा था। मगर ठेकेदार ने सड़क का कार्य नहीं किया है। इसके लिए उसे नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed