{"_id":"5c6edfefbdec227363551e65","slug":"201550770159-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर पंथी सुधार सभा की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर पंथी सुधार सभा की बैठक आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर पंथी सुधार सभा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। कोटधार के गांव बल्ही-मरेटा में कबीर पंथी सुधार सभा की बैठक जिला प्रधान भाग सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई और शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूर्व सैनिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उनके अंदर आज भी वही जज्बा है जो कभी सरहदों पर हुआ करता था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अगर अब भी हमारी जरूरत पड़ती है तो वे अपने आपको खुशनसीब समझेंगे। पूर्व सैनिकों ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के माध्यम से सरकार से अपील की है कि शहीदों की शहादत का बदला लिया जाए। बैठक में पूर्व सैनिक बलीराम, कै. मिलखीराम, सूबेदार सुंदर राम, सूबेदार सूंका राम, सूबेदार कृष्णुराम, सूबेदार बलदेव सिंह, लक्ष्मण राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।