फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बंबर ठाकुर को जिला कांग्रेस की कमान, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

बंबर ठाकुर को जिला कांग्रेस की कमान, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

Tue, 05 Feb 2019 11:07 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बंबर ठाकुर को जिला कांग्रेस की कमान, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी की कमान बंबर ठाकुर को सौंपे जाने पर समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार किया। सोशिल मीडिया के जरिये जैसे ही इस बात की सूचना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे कांग्रेस भवन के बाहर एकत्रित हो गए तथा खूब नाच गाकर इस खुशी का इजहार किया।
वहीं जिला कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है जिसके लिए वे पार्टी हाईकमान के सदैव आभारी रहेंगे। वे पार्टी की कसौटियों पर और खरा उतरने का प्रयास करेंगे जबकि जिले के सभी छोटे व बड़े कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को एक मंच पर लाने का भरसक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने इस दायित्व के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी गुरकिरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर बिलासपुर (शाहतलाई) आ रहे हैं तथा बिलासपुर प्रवेश पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं दूसरी नगर परिषद अध्यक्षा सोमा देवी, शहरी इकाई अध्यक्ष राज कुमार टाडू, पार्षद विमला देवी, नवीन ठाकुर, नंदलाल राही, मनोज पिल्लई, ग्राम पंचायत मार्कंडेय प्रधान तृप्ता देवी, पूर्व प्रधान बिनौला अंजना देवी, अरशाद मोहम्मद, नईम मोहम्मद, जमील खान, अमित कुमार, दीपक, शम्मी, हेमराज, असलम खान, अनीश भारद्वाज, प्रीति भाटिया, जोगेंद्र भवानी, सतपाल शर्मा, वार्ड सदस्य नौणी जोगेंद्र, योगराज, श्रीराम, अब्दुल रहमान, रवि महाजन, रजनी, मनोज, बबीता, रीना, राजेश, सूर्यप्रकाश, अनीश मोहम्मद, अमीन खान व संतोष वर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी को और मजबूत करने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता दिनरात एक करेंगे। पार्टी के शीर्ष नेताओं का इस ताजपोशी के लिए आभार जताया है तथा कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बंबर ठाकुर को बधाई दी है। -------------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed