फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   राफेल डील पर कांग्रेस ने हमेशा बोला झूठ: भाजपा

राफेल डील पर कांग्रेस ने हमेशा बोला झूठ: भाजपा

Tue, 18 Dec 2018 11:27 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
राफेल डील पर कांग्रेस ने हमेशा बोला झूठ: भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा ने कहा है कि राफेल डील मामले में राहुल गांधी ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। राहुल गांधी के इस झूठे प्रचार ने सेना का मनोबल गिराने का काम किया है। इसके लिए राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने विरोध स्वरूप बिलासपुर परिधि गृह से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और राहुल गांधी का पुतला जलाया।
वहीं उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग और जेआर कटवाल के अलावा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले परिधि गृह में जिलाध्यक्ष राकेश गौतम की अध्यक्षता में राफेल डील पर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। तीनों विधायकों ने अपने संबोधन में कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस ने हमेशा झूठ ही बोला है। इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया है कि चुनावी फायदा उठाने के लिए कांग्रेस झूठ बोल रही है व आधारहीन मुद्दे पकड़कर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने पहले तो अपनी कमीशन के चक्र में देश की सुरक्षा को खतरे में डाला और अब राफेल डील मामले में झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने और अपनी पार्टी के तत्काल फायदे के लिए झूठ का सहारा लेने की एक नई राजनीति की शुरूआत की है। कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और जनता को गुमराह करने के लिए राहुल गांधी को देश के जवानों और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि राहुल गांधी बताएं कि राफेल मुद्दे पर जितना झूठ देश की जनता के सामने बोला, उसकी जानकारी का स्रोत क्या था यह देश की जनता जानना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed