फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाले में तबदील हुआ लुहणू स्टेडियम परिसर

नाले में तबदील हुआ लुहणू स्टेडियम परिसर

Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
नाले में तबदील हुआ लुहणू स्टेडियम परिसर

विज्ञापन
नाले में तबदील हुआ लुहणू स्टेडियम परिसर
दो दिन पहले उपायुक्त ने स्थिति सुधारने के दिए थे आदेश
नगर परिषद और विभागीय अधिकारी संजीदा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू मैदान में आजकल गंदगी का आलम है। हालत ऐसे हैें कि क्रिकेट स्टेडियम को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से सीवरेज के गंदे पानी से लबालब है। यहां पर लोगों को पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। हर स्थान पर सीवरेज का पानी भर गया है। वहीं, हैरान करने की बात तो यह है कि दो दिन पहले ही उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया व अन्य प्रशासनिक अमला इस स्थान का निरीक्षण करके गए थे। इस दौरान मौके पर ही उपायुक्त ने नगर परिषद सहित अन्य विभागों को इस सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने के आदेश किए थे लेकिन उनके ही अधिकारी उनके आदेशों को हल्के में ले रहे है जिसके कारण यहां पर गंदगी का अंबार लग गया है।
बता दें कि बिलासपुर खेल की दृष्टि से हिमाचल का नंबर वन जिला है क्योंकि इस जिला में जल, थल और वायु की खेल गतिविधियां लुहणू मैदान में होती है। वहीं, इस मैदान में करोड़ों की लागत से सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जा रहा है लेकिन यहां की हर खेल गतिविधि को इस गंदगी का ग्रहण लगता जा रहा है जिसकी ओर जिला प्रशासन भी सिर्फ औपचारिकता रूप से यहां के दौरे कर ठंडे आदेश अपने अधिकारी को जारी कर रहा है।
विज्ञापन

इनसेट...
सोशल मीडिया पर युवा काफी नाराज
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लुहणू मैदान और गोबिंदसागर झील का मुद्दा बहुत गरमाया है क्योंकि यहां हर दिन युवा और पर्यटन सोशल मीडिया पर लाइव होकर इस झील की तारीफ तो कर रहे हैं लेकिन साथ में ही वह यहां की पसरी गंदगी और सीवरेज लाइन से दूषित हो रही झील पर काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अगर यह कार्य जिला प्रशासन करने में असमर्थ है तो उन्हें आर्थिक रूप से थोड़ी मदद की जाए ताकि वह इस गंदगी को खुद ही साफ कर दे ताकि जिला प्रशासन को कोई तकलीफ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
....शुभम राही....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed