फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने शराब की जलती भट्टियों को किया नष्ट

पुलिस ने शराब की जलती भट्टियों को किया नष्ट

Sat, 01 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की जलती भट्टियों को किया नष्ट

विज्ञापन
शराब की जलती भट्टियां की नष्ट, एक गिरफ्तार
मजारी में नयना देवी पुलिस की दबिश से शराब माफिया में हड़कंप
पुलिस ने 15 ड्रम कच्ची लाहन को भी किया मौके पर नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। श्रीनयना देवी पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में पुलिस ने मजारी क्षेत्र में जहां दो जलती भट्टियों को नष्ट किया, वहीं इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस ने 15 ड्रम कच्ची लाहन को मौके पर नष्ट किया है। इसके अलावा 35 लीटर देसी शराब को कब्जे में ले लिया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा थाना कोट की पुलिस टीम के साथ थाना कोट प्रभारी कुलदीप शर्मा और उनकी टीम के साथ शनिवार सुबह एक बड़ी छापेमारी मझारी गांव में की है। यहां पर पुलिस ने मौके पर दो जलती भाट्टियां जिसमें 4 ड्रम कच्ची शराब के बरामद किए और मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने 11 ड्रम कच्ची शराब लाहन के बरामद किए। जबकि 35 लीटर कच्ची शराब भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पर पुलिस ने मौके पर ही कच्ची शराब लाहन को नष्ट कर दिया है। जबकि 35 लीटर शराब के साथ बलदेव सिंह गांव मजारी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी श्रीनयना देवी संजय शर्मा ने कहा कि यह बड़ी कार्रवाई शनिवार सुबह की गई है। उन्होंने साफ किया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील कि है कि नशे का कारोबार करने वालों की पुलिस को सूचना दें।
-----------
...जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed