फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में 700 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या

बिलासपुर में 700 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या

Mon, 27 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में 700 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या
डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी 17 नए मामले डेंगू के अस्पताल पहुंचे हैं। बिलासपुर जिला में ही अकेले 700 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इस समय जिला अस्पताल में 17 रोगी उपचाराधीन हैं जिनका इलाज चल रहा है। लगातार डेंगू के बढ़ते मामले स्वास्थ्य सुविधाओं व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल पैदा कर रहे हैं। अगर इसी तरह डेंगू का कहर चलता रहा तो आने वाले समय में डेंगू एक महामारी का रूप धारण कर लेगा। अभी तक 537 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि सोमवार को डेंगू के 17 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 12 मामले बिलासपुर शहर से और 5 मामले मार्कंडेय से दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 160 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 17 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-5 में 14 घरों और वार्ड-11 में 17 घरों में कीटनाशक स्प्रे करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर 181 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें 157 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed