{"_id":"5b69b9284f1c1b8d3e8b59db","slug":"201533655336-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर से पीजीआई चंडीगढ़ तक निगम की बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर से पीजीआई चंडीगढ़ तक निगम की बस सेवा शुरू
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़, पीजीआई व औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की ओर जाने वाले लोगों को प्रदेश सरकार ने सौगात दी है। लदरौर से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस को विधायक राजेंद्र गर्ग ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह समारोहों का आयोजन कर मिली इस सौगात की खुशी का इजहार किया।
लदरौर-चंडीगढ़ बस रूट पर चली निगम की यह बस अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों को लाभान्वित करते हुए वाया औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व पीजीआई होकर चंडीगढ़ तक जाएगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करने वाले और पीजीआई जाने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। निगम की यह बस लदरौर से सुबह 5:45 बजे चलने के बाद वाया बरोटा, डंगार, घुमारवीं, टकरेड़ा, कंदरौर, बिलासपुर, स्वारघाट, नालागढ़, बद्दी, पीजीआई तथा चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। जबकि यह बस वापसी में चंडीगढ़ से सायं 4:10 पर चलेगी। वापसी में इस बस का रूट वाया रोपड़, कीरतपुर, बिलासपुर, घुमारवीं, दधोल, भराड़ी व लदरौर होगा।
इस मौके पर आरएम पवन शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, प्रधान सरिता देवी, पूर्व प्रधान विशन दास, धनी राम सौंखला, कर्म चंद कपिल, भूमि चंद भंडारी, अमित कश्यप, बलि राम, जगतराम, नवल बजाज, चमन, सुरजीत पटियाल, केशव, रणजीत सिंह, विनोद ठाकुर व पंकज सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
इनसेट...
लदरौर से सुबह5:45 पर चलेगी बस
लदरौर से सुबह 5:45 पर चलेगी बस, शाम को 9:20 पर वापस। यह बस सुबह लदरौर से 5:45 पर चलेगी। घुमारवीं सुबह 6:40 बजे। बिलासपुर सुबह 7:40, स्वारघाट सुबह 9:15, नालागढ़ 10:15, बद्दी 10:45, पीजीआई 11 बजे तथा चंडीगढ़ बस स्टैंड 11:30 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह बस सायं 4:10 बजे से चलेगी। बिलासपुर सायं 8:00 बजे, घुमारवीं रात 8:40 बजे तथा लदरौर रात को 9:20 मिनट पर पहुंचेगी।