फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बंदला और सिहडा में एक ईंट शहीद के नाम कार्यक्रम आयोजित

बंदला और सिहडा में एक ईंट शहीद के नाम कार्यक्रम आयोजित

Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बंदला और सिहडा में एक ईंट शहीद के नाम कार्यक्रम आयोजित
शहीद स्मारक के लिए भेंट किया आठ क्विंटल सरिया
विज्ञापन

बंदला और सिहडा में एक ईंट शहीद के नाम कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला और सिहडा में एक ईंट शहीद के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त विवेक भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि एक ईंट शहीद के नाम अभियान के माध्यम से जहां शहीदों व उनके परिवारों के लिए आम जनमानस को जहां कुछ करने का मौका मिलेगा। वहीं नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा भी मिलेगी। ग्राम पंचायत बंदला ने 5 क्विंटल सरिया और ग्राम पंचायत सिहडा ने 3 क्विंटल सरिया एक ईंट शहीद के नाम अभियान में भेंटकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत मात्र इतिहास के पन्नों तक ही सीमित न रह जाए। इसके लिए विशाल स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जो न केवल वीर शहीदों की स्मृतियों को आमजन के मानस पटल पर जीवंत रखेगा, बल्कि जिला का एक अत्यंत दर्शनीय व मनोरम पर्यटक स्थल बनकर भी आगंतुकों को यहां आने के लिए मौन निमंत्रण देगा। इस अवसर पर अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देने वाले वीर जवानों की बलिदान गाथाओं की स्मृतियां धूमिल न हों। इसके लिए वीर भूमि के नाम से विख्यात जिला बिलासपुर में शहीदों को सम्मान देने के लिए एक ईंट शहीद के नाम अभियान चलाकर एक अतुलनीय प्रयास को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम विनय कुमार, सूबेदार मेजर प्रेम सिंह मन्साह, ग्राम पंचायत सिहडा की प्रधान भूरी देवी, उपप्रधान हीरा लाल, कृष्णी देवी, सीता देवी, विद्या देवी, हेमराज, कुलदीप सिंह, ग्राम पंचायत के प्रधान जयपाल, चुन्नी लाल, पूनम कुमारी, जगदीश कुमार, जयदेई, मीना देवी, रीमा देवी, अजीत कुमार, सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed