{"_id":"5b61cb7d4f1c1bbd298b7430","slug":"201533135741-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में दो महीने से नहीं उठ रहा है कूड़ा 15-29-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में दो महीने से नहीं उठ रहा है कूड़ा 15-29-15
Updated Wed, 01 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में दो महीने से नहीं उठ रहा है कूड़ा
डेंगू की चपेट में कभी भी आ सकते हैं क्षेत्र के लोग
पंचायत को सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के आदेश दिए जाएंगे : बीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट कस्बे में दो माह से कूड़ा-कचरा नहीं उठाया जा रहा है जिस कारण बाजार में हर जगह गंदगी बिखरी पड़ी हुई है। अगर यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं कि स्वारघाट कस्बे के लोग भी जल्द ही डेंगू व किसी बड़ी भयानक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 2017 के दौरान उपमंडल स्वारघाट के कस्बे को स्वच्छ बनाने की दिशा में स्थानीय ग्राम पंचायत कुटेहला ने शुरुआत की थी। पंचायत की ओर से तीन दर्जन डस्टबिन भी स्वारघाट बाजार में जगह-जगह लगाए गए थे लेकिन कुछ माह बाद पंचायत की यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।
पंचायत की योजना बंद होने के बाद स्वारघाट के व्यापार मंडल की ओर से ट्रैक्टर के माध्यम से कूड़ा कचरा उठाने के लिए कुछ माह तक व्यवस्था चलाई गई थी लेकिन व्यापार मंडल के कुछ दुकानदारों की ओर से सहयोग नहीं देने के कारण आर्थिक तंगहाली के चलते मई माह के अंत में कूड़ा कचरा उठाने से इनकार कर दिया। नतीजतन स्वारघाट कस्बे व बाजार में कूड़ा कचरा नहीं उठ सका है। इस कारण स्वारघाट कस्बे और अपर व लोअर बाजार, बस अड्डे के सामने वर्षा शालिका व दुकानों के आगे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
स्वारघाट कस्बे के होटल मालिकों की ओर से नेशनल हाईवे के किनारे खाने पीने के बाद बची हुई झूठ व कूडा-कचरा खुले में फेंका जा रहा है जिस कारण सड़क के साथ सटे गांव में कोई भी बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। उक्त समस्या पर बीडीओ स्वारघाट भागसिंह ठाकुर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत को सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के आदेश दिए जाएंगे।
--------------
...विक्रम ठाकुर