{"_id":"5b5ddbc44f1c1b0c718b6d75","slug":"201532877764-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता विस क्षेत्र के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य रहेगी प्राथमिकता: कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता विस क्षेत्र के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य रहेगी प्राथमिकता: कटवाल
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम वोल्टेज की समस्या को लेकर लगाए जाएंगे 24 नए ट्रांसफॉर्मर
झंडूता विस क्षेत्र के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य रहेगी प्राथमिकता : कटवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के विकास के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता रहेगी। यह बात झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने बैहना ब्रह्मणा, कजैला और टिहरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करके प्रत्येक पंचायत के हर गांव का विकास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पनौल से जेजवीं वाया नंद नगराओं सड़क मार्ग पर 84 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है जिसमें 303 मीटर लंबा 47 करोड़ का पुल भी शामिल है। बैहना ब्रह्मणा से बाला पुल बनाने के लिए 1 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके अलावा एक अन्य पुल 70 लाख रुपये खर्च करके बनाया जा रहा है। पनौल से झंडूता सड़क को मेजर जिला सड़क में डाला गया है।
जीतराम कटवाल ने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 24 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे तथा बरठीं में 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा और 2 करोड़ रुपये से नगर पंचायत शाहतलाई में अंडर ग्राउंड केबल बिछाने पर खर्च किए जाएंगे। विद्युत उपमंडल झंडूता में लगभग 40 लाख से 6 गांव में ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष झंडूता सुभाष मन्हास ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह चंदेल, बूथ अध्यक्ष हेमराज, एसडीओ विद्युत विभाग विनोद चंदेल, सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता पीडी शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
-------------------
...खेमराज शर्मा।