{"_id":"5b54999f4f1c1bb8538b4a91","slug":"201532271007-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में हुआ बरमाणा व बागा में 45 करोड़ का टर्नओवर प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में हुआ बरमाणा व बागा में 45 करोड़ का टर्नओवर प्रभावित
Updated Sun, 22 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के चलते सीमेंट कंपनियों में नहीं हुई सीमेंट की लोडिंग
तीन दिन में हुआ बरमाणा और बागा में 45 करोड़ का टर्नओवर प्रभावित
बरमाणा में 10 से 12 हजार मीट्रिक टन सीमेंट और क्लिंकर का ढुलान बंद
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। देशव्यापी ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते बिलासपुर जिले में तीसरे दिन तक तकरीबन 45 करोड़ के लगभग टर्नओवर प्रभावित हुआ। बरमाणा और बागा सीमेंट फैक्ट्री का कारोबार प्रभावित हुआ है। जिला की दोनों फैक्ट्रियों के लिए माल ढुलाई करने वाली ट्रक सोसायटियों के देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर चले जाने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों से तकरीबन 20000 मीट्रिक टन प्रतिदिन के हिसाब से सीमेंट व क्लिंकर का ढुलान ट्रकों के माध्यम से प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए जाता है। अगर सीमेंट व क्लिंकर का अनुमानित राशि गिनी जाए तो कम से कम 39 करोड़ रुपये के करीब कीमत बनेगी। जिले में सीमेंट फैक्ट्रियों के अलावा अन्य ट्रकों से ढुलाई कारोबार में भी लाखों रुपये का प्रतिदिन के हिसाब से नुकसान हो रहा है।
हड़ताल के कारण मार्केट में भी धीरे-धीरे सब्जी के रेटों में इजाफा होता नजर आ रहा है। अगर प्रदेश में भी यह हड़ताल लंबी खींची जाती है तो आम जनता पर भी इसका असर होना स्वाभाविक ही लग रहा है।
विज्ञापन
ऑल हिमाचल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप गौतम ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा डीजल को जीएसटी दायरे में लेना, इंश्योरेंस के थर्ड पार्टी पर जीएसटी समाप्त करना, वार्षिक बढ़ाए हुए प्रीमियम को वापस करना, आयकर विभाग की ओर से अधिनियम में और राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर टोल टैक्स इत्यादि के संबंध में मांगे उठाई हुई हैं। तीसरे दिन भी बागा में ट्रकों की आवाजाही पूर्णता बंद रही है जिस कारण अल्ट्राटेक फैक्ट्री से कोई लोडिंग नहीं हो पाई है।
इनसेट....
बरमाणा में 10 से 12 हजार मीट्रिक टन सीमेंट-क्लिंकर प्रभावित
देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते बरमाणा से 10 से 12 हजार मीट्रिक टन सीमेंट व क्लिंकर का ढुलान बंद पढ़ा हुआ है। तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जारी रहा है।
रमेश ठाकुर, अध्यक्ष बीडीटीएस बरमाणा
-----------------
...सरोज पाठक...खेमराज शर्मा।