फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रेलवे गेट बंद करने आए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

रेलवे गेट बंद करने आए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रेलवे गेट बंद करने आए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
रेलवे गेट बंद करने आए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन

बिलासपुर/केमरी (रामपुर)।
जनूनागर-सुहागनगला के बीच मानव रहित रेलवे गेट बंद करने पहुंचे रेलवे कर्मियों को ग्रामीणों ने जमकर खरीखेांटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि भूमिगत रास्ता बनने से पीलाखार नदी की बाढ़ उनके गांव को तबाह कर देगी। ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मियों को नया रास्ता नहीं बनाने दिया, बल्कि विरोध स्वरुप दौड़ा दिया।
शुक्रवार की अपराह्न रेलवे विभाग के कुछ कर्मचारी साइट इंजीनियर के नेतृत्व में ग्राम जनूनागर-सुहागनगला के मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और क्रासिंग के पास कर्मियों ने भूमिगत रास्ता बनाना शुरु कर दिया। इस दौरान जानकारी होने पर जनूनगार, सुहागनगलाद्व स्वार खुर्द आदि गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के नीचे रास्ता बनाने का विरोध करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर विभाग को फाटक लगाना चाहिए, ताकि कोई घटना न घटे।
विज्ञापन

भूमिगत रास्ता बनने से समीप में बहने वाली पीलाखार नदी का पानी बरसात के दिनों में भूमिगत रास्ते से उनके गांव में घुस जाएगा और पूरी नदी की बाढ़ उनके गांवों को तबाह कर देगी, जिसे कोई भी ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेगा। रेलवे कर्मियों ने ग्रामीणों को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि वह एक सप्ताह में अपना इंतजाम कर लें, बर्ना वह एक सप्ताह बाद भूमिगत रास्ता बना देंगे। ग्रामीणों के विरोध के कारण रेलवे के कर्मचारी बैरंग ही लोट गए। ग्रामीणों का कहना है कि वह इस संबंध में अपनी समस्या सिंचाई मंत्री के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed