{"_id":"5ac926964f1c1bc3618b61c8","slug":"201523132054-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कंटेनर हाईवे किनारे पलटा, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कंटेनर हाईवे किनारे पलटा, जाम लगा
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर एक अनियंत्रित कंटेनर पलट गया, जिसके कारण हाईवे पर जाम लग गया। बाद में कंटेनर को क्रेन के से उठवाकर हटवाया तो करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया।
शनिवार सुबह एक कंटेनर रुद्रपुर से दिल्ली को जा रहा था। इसी दौरान नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा पुल पार करने के बाद हाईवे किनारे की पटरी रोड से नीचे होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर नहर की तरफ पलट गया। गनीमत रही कि चालक व परिचालक बच गए। हालांकि कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हाईवे पर जमा लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन से कंटेनर को उठावाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराया। इस दौरान करीब एक घंटा हाईवे पर जाम लगा रहा। कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत का कहना है कि कंटेनर को कुछ ही देर के बाद हटवा दिया गया था। उधर, नगर में आज साप्ताहिक पैठ के कारण अपराह्न में करीब दो बजे से शाम चार बजे तक हाईवे पर वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने वामुश्किल यातायात को सुचारु कराया। इस दौरान जाम में फंसे लोग बेहद परेशान दिखे।