{"_id":"5ab536d14f1c1bec3f8b498b","slug":"201521825489-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरा सिस्टर्स के नाम रही नलवाड़ी मेले की अंतिम संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरा सिस्टर्स के नाम रही नलवाड़ी मेले की अंतिम संध्या
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक नूरां सिस्टर्स ज्योति नूरां व सूल्ताना नूरां ने खूब समां बांधा। दोनों बहनों ने सूफी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। नूरां सिस्टर्स ने जुगनी कैंदी..., मेरा यार ही खुदा..., यार दी गली..., दुनिया मतलब दी..., टूक-टूक...., यार दा दीवाना..., टूंग-टूंग बजे...., जोगन..., रब दा करम..., प्यार होई जानदा है सहित कई गीत प्रस्तुत किए।
राइजिंग स्टार फेम कुमार साहिल ने दिल दियां गलां..., मेरे रश्के कमर..., बन मेरी रानी-रानी...., खाई के पान बनारस वाला व मैं निकला गड्डी लेके..., हिमांशी तनवर ने माही वे मोहब्बतां सच्चियां ने..., बीड़ी जलाई ले..., जुगनी...., मस्त बना देंगे बीबा..., लोक गायक अतुल राज्टा ने लुगि..., नदराड़िया व टेंशन नहीं लेने का... शिमला के संजीव धीमान ने दर्दे दिल, दर्दे जिगर...., मंडी की नम्रता ने मैं परेशान..., विन्नी चौहान ने तू माने या न माने दिलदारा..., लोक गायक जीतू सांख्यान ने अंबरा बिजली चमके..., आसिफ ने शिव कैलाशों के वासी...., अभिषेक कुमार ने आज कल याद कुछ...., प्रेम लाल ने भाखड़े रा डैम..., शिवानी ने बरखा री छम्म-छम्म..., संजीव कुमार ने वखरा स्वैग..., आरती ने माए नी मेरिए..., मुनीष भारद्वाज ने पतना दे तारूआ व अनन्या शर्मा ने दिल मेरा मुफ्त का गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा बिलासपुर के मनन सांख्यान ने मनमोहक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, कांगड़ा के छत्तर सिंह, टेक चंद, वैशाली ठाकुर, सुभाष राणा, सतीश, सुरेश, नरेंद्र ठाकुर, नीतीश, निमो चौधरी, वीरेंद्र दत्त, लेहर म्यूजिकल ग्रुप डैहर, नटराज कला मंच नादौन, रामेश्वर व सुरेश शर्मा म्यूजिकल ग्रुप शिमला, विजय म्यूजिकल ग्रुप डैहर, रिंकू म्यूजिकल ग्रुप सुंदरनगर व विरासत म्यूजिकल ग्रुप, गोपाल शर्मा, श्याम लाल, संजीव कुमार, कृष्ण पाल, मोहम्मद अख्तर, सुखदेव, लच्छिया राम, सोनिका, रूप लाल, सन्नी, गौरव कौंडल, श्याम लाल, राहुल, राइजिंग स्टार म्यूजिकल ग्रुप व माउंट कैलवरी कांवेंट स्कूल बिलासपुर ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
युवा निर्देशक पीयूष कांगा के निर्देशन में तैयार किए गए हिंदी गीत फरियाद का विमोचन शुक्रवार को राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। साइलेंट हाइमस प्रोडक्शन के बैनर तले बनाए गए इस गीत को युवा गायक पारस कांगा ने गाया है, जबकि अपूर्व शर्मा मॉडल के रूप में हैं। संगीत कपिल ने तैयार किया है। गीत को पंकज सोनी ने लिखा है। इसके अलावा अमन गुप्ता व मन्नत कपिल ने सह-निर्देशक के रूप में काम किया है। इस गीत के माध्यम से बिलासपुर की खूबसूरती व वादियों को भी दिखाया गया है। गीत की शूटिंग गोबिंद सागर झील के किनारे सांडू मैदान, लुहणू मैदान, बंदला की धार व चांदपुर पुल सहित शहर में की गई है।