फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस अड्डा से डीसी ऑफिस तक ऑटो किराया 30 रुपये

बस अड्डा से डीसी ऑफिस तक ऑटो किराया 30 रुपये

Mon, 11 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा से डीसी ऑफिस तक ऑटो किराया 30 रुपये
बिलासपुर। जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा) का नया किराया तय किया है। इस संबंध में पिछले दिनों उपमंडलाधिकारी डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में आरटीओ, नगर परिषद बिलासपुर, क्षेत्रिय प्रबंधक एचआरटीसी और ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से ऑटो किराया की नई दरें तय की गईं।
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी ने बताया कि नई दरों के अनुसार बस अड्डे से उपायुक्त कार्यालय तक ऑटो का किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि बस अड्डे से धौलरा 30, कॉलेज चौक 20, जिला अस्पताल के 30, आयुर्वेदिक अस्पताल 30, कोसरियां, एचआरटीसी वर्कशॉप व आईटीआई 40 रुपये, लखनपुर 30, लोअर लखनपुर 40, लोअर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी 40, हाउसिंग बोर्ड अपर कॉलोनी 50, निहाल अपर 30, लोअर 40, कैहलूर कॉलोनी 40, औद्योगिक क्षेत्र 50, रौड़ा सेक्टर 30, लुहणू 40 और स्टेट बैंक से जिला अस्पताल तक 25 रुपये ऑटो का भाड़ा तय किया गया है। उन्होंने बताया कि यह किराया प्रति व्यक्ति न होकर पूरे ऑटो का होगा।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम ने नप के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां-जहां पार्किंग स्थल हैं, उन स्थानों पर पार्किंग बोर्ड लगाकर नई दरें दशाई जाएं। बैठक में ऑटो यूनियन कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर क्षेत्रिय प्रबंधक एचआरटीसी पवन कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद केआर ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक आरटीओ रमेश चंद, प्रधान ऑटो यूनियन बिलासपुर मुहम्मद रफी व सचिव रविंद्रर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed