{"_id":"5a2824054f1c1bb6678c047c","slug":"201512580101-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन पंचायतों को नहीं मिल रही बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन पंचायतों को नहीं मिल रही बस सुविधा
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई कस्बे के साथ लगती ग्राम पंचायत झबोला, दसलेहड़ा, नघ्यार, कोसरिया, बड़गांव-गल्लू, घराण, जड्डू कुलजार, सनाहीरा व हमीरपुर जिले की कुछ पंचायतों के बाशिंदों को दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए सायंकाल के बाद कोई भी बस सुविधा न होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना से 50 से 60 किलोमीटर दूर तीनों जिलों के छोर पर बसा शाहतलाई व साथ लगती ग्राम पंचायतों के बाशिंदे परिवहन निगम की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद इन क्षेत्रों के लिए रात्रि बस सुविधा देने में निगम पूरी तरह से नाकाम रहा है। यहीं नहीं दिन में भी हिमाचल परिवहन निगम की कोई भी बस दिल्ली के लिए सीधी आज तक नहीं चल पाई है।
हालांकि शाहतलाई कस्बा धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। हिमाचल परिवहन निगम के धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों को सीधी बस सुविधा से जोड़ने वाले दावे झूठे साबित हो रहे हैं। रात्रि को दिल्ली, चंडीगढ़ या पंजाब जाने के लिए कोई भी बस सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को यहां से 12 किलोमीटर दूर बड़सर से टैक्सी आदि लेकर रात्रि बस सेवा लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन निगम के बेड़े में हालांकि कई बसों का इजाफा हुआ है। अर्बन डेवलपमेंट योजना के तहत भी प्रदेश को बसें मिली थीं। इसके बावजूद भी शाहतलाई अर्बन गवर्नमेंट क्षेत्र को कोई बस सुविधा उपलब्ध नहीं मिली। इससे स्थानीय लोगों में परिवहन निगम के खिलाफ रोष है। नगर पंचायत तलाई की पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमारी ने बताया कि इस संबंध में परिवहन निगम व सरकार में रहे मंत्री को कई बार दिल्ली के लिए रात्रि बस सेवा की मांग कर चुके हैं। सरवन कुमार, संजय शर्मा, भाग सिंह, जोगिंद्र सिंह, अशोक भारद्वाज, सुशील शर्मा, राजकुमार, चमन शर्मा सहित अन्यों ने मांग की है कि जल्द रात्रि बस सेवा यहां से शुरू की जाए।
बिलासपुर में कार्यरत निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा का कहना है कि बिलासपुर डिपो से बस चलाई जाए तो वह वाया बिलासपुर से रहेगी। इसलिए ऊना व हमीरपुर से सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा वह शीघ्र ही हरियाणा के लिए चलने वाली बस को शुरू कर रहे हैं। हमीरपुर में कार्यरत निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देशराज का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए चुनाव आचार संहिता के बाद जल्द ही शाहतलाई से रात्रि दिल्ली बस सेवा के प्रयास किए जाएंगे।