फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   राहुल गांधी 12 लाख करोड़ के घोटाले पर जवाब दें : योगी

राहुल गांधी 12 लाख करोड़ के घोटाले पर जवाब दें : योगी

Tue, 07 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी 12 लाख करोड़ के घोटाले पर जवाब दें : योगी
अमर उजाला - फोटो : amarujala
जुखाला (बिलासपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि यूपीए सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में हुए 12 लाख करोड़ के घोटालों पर राहुल गांधी बयान दें। योगी आदित्य नाथ श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र के जुखाला में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने हाल ही में शर्मनाक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने अलगाववादियों को स्वायत्तता देने की मांग की है। जिस पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे साफ पता चलता है कि यह लोग देश की एकता और अखंडता के लिए कितने सजग हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की वजह से पूरे देश में विश्वसनीयता खो दी है। कांग्रेस सरकार ने देश में मात्र एक एम्स बनाया, जबकि मोदी सरकार हिमाचल के साथ-साथ दस राज्यों में एम्स बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल को मात्र 20 हजार करोड़ मिले। जबकि मोदी सरकार ने तीन वर्ष में 40 हजार 600 करोड़ विकास के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने पूरे देश को रोशन किया है और देश की उन्नति में हिमाचल का विशेष योगदान है। मोदी सरकार ने प्रदेश को 63 राष्ट्रीय राजमार्ग, फोरलेन, एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईआईटी, स्टील प्लांट दिए। हिमाचल सरकार की नालायकी की वजह से अभी तक इनकी डीपीआर तक नहीं बनी। योगी ने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर लगता है कि भाजपा 50 के लक्ष्य को आसानी से पार कर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।


इससे पहले पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक रणधीर शर्मा, बिलासपुर भाजपा प्रभारी जय किष्ण झा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed