{"_id":"59fdff704f1c1b3c3d8b556e","slug":"201509818224-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आईटीबीपी और पुलिस की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आईटीबीपी और पुलिस की पैदल गश्त
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी के साथ मिलकर पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि किसी तरह का कोई गैर कानूनी कार्य तो नहीं हो रहा। या फिर लोगों को वोट मांगने के नाम पर डराया तो नहीं जा रहा है।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर पुलिस कर्मचारियों ने पैदल गश्त की। गश्त का उद्देश्य चुनावों को लेकर लोगों के मन से डर को खत्म करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पैदल गश्त की गई। इसके अलावा लोगों के मन में भी यह बात पैदा की गई कि पुलिस व आर्मी के जवान उनकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं, निष्पक्ष होकर मतदान करें।
शनिवार को बिलासपुर शहर से शुरू हुई पैदल गश्त डियारा सेक्टर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। एसपी का कहना है कि पैदल मार्च करने से मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा लोगों को मतदान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी डर के मतदान करें।