{"_id":"595151af4f1c1b79678b45a2","slug":"201498501551-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं के राहुल बने मिस्टर बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं के राहुल बने मिस्टर बिलासपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला मुख्यालय के किसान भवन में जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला के प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में सिटी फिटनेस जिम घुमारवीं के बॉडी बिल्डर राहुल शर्मा ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए मिस्टर बिलासपुर-2017 के खिताब पर कब्जा किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्यातिथि प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रो. दलीप सिंह ठाकुर ने किया। सबसे पहले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर से आए प्रतिभागियों ने बॉडी प्रदर्शन किया। जजों के रूप में अंबाला कैंट हरियाणा से मिस्टर नार्थ इंडिया रुपांकर और कुल्लू से विश्वजीत भानू ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा। स्पर्धा में राहुल शर्मा, आदित्य दास, शशि चंदेल और सुनील ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संयोजक डॉ. दीपक ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता की अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। बैंच प्रेस में फिरोज, सुनील, वैभव, शशि, आदित्या और संतोष ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता में घुमारवीं के संतोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेड लिफ्ट में पावर जिम बिलासपुर के निखलेश ठाकुर और स्कवेयर स्पर्धा में पावर जिम बिलासपुर के ही आदित्य पाल दास प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वार्ड-5 के पार्षद नरेंद्र पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मिस्टर बिलासपुर-2017 बने घुमारवीं के राहुल शर्मा को आयोजन समिति की ओर से 11 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी, प्रोटीन किट और मेडल देकर सम्मानित किया। अन्य वर्गों में अव्वल रहे संतोष कुमार को 3100, ट्रॉफी, प्रोटीन किट और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. दिनेश ठाकुर, गोल्डी, मोहित, आशीष, राजेश, निखलेश, फिरोज, विपिन जसवाल और विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।