फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   200 liters of diesel stolen from a truck in Dangar, accused arrested

Bilaspur News: डंगार में ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
200 liters of diesel stolen from a truck in Dangar, accused arrested
आरोपी के खिलाफ पहले भी है एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत डंगार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तेल चोरी में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर की रात डंगार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी हो गया था। इस संबंध में ट्रक चालक ने 27 दिसंबर को भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई संदीप कुमार को सौंपा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ अहम सुराग हाथ लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बैरी रजादियां क्षेत्र के शगुन कुमार को हिरासत में लिया और उसकी कार भी जब्त की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने डीजल चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार वह अपनी कार से जा रहा था, लेकिन रास्ते में कार का पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल डलवाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, जिसके चलते उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी किया। चोरी किए गए डीजल को बेचकर उसने अपनी कार में पेट्रोल भरवाया। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज रह चुका है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि डीजल चोरी के आरोप में बैरी रजादियां क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed