{"_id":"6057510f8ebc3ee63a17ae53","slug":"20-thousand-won-in-shahtalai-bilaspur-news-sml3649737154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहतलाई में 20 हजार ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहतलाई में 20 हजार ने नवाया शीश
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाह तलाई में मन्दिर जाते श्रधालु।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ और बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की चरण गंगा में स्नान कर तपोस्थली के दर्शन किए। तपोस्थली में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कतारों में खड़े श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ बाबा के जयकारे लगाते रहे। उधर, मंदिर परिसर के साथ धार्मिक नगरी में पहुंच रहे बाबा के भक्तों को पुलिसकर्मी और गृहरक्षक मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते नजर आए। चैत्र मेलों के मद्देनजर भक्तों का शनिवार रात से आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार के 23 मार्च से मेलों के आयोजन पर प्रतिबंध के बाद रविवार को सुबह के समय भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को मंदिरों में दर्शन के लिए काफी देर तक कतारों में खड़े रहना पड़ा। श्रद्धालु दर्शन के बाद घरों को वापस लौट गए। दुकानदार किशोरी लाल, चमन लाल, राजकुमार, सोनू कुमार, कर्मचंद, विपिन सोनी, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, कोमल सोनी, कृष्ण लाल, ईश्वर दास, कमल कुमार ने बताया कि शनिवार रात से बाबा के भक्तों का शाहतलाई पहुंचने का क्रम जारी रहा। काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा की नगरी में आए और दर्शनों के बाद वापस घरों को चले गए।
इनसेट
बंद नहीं होंगे मंदिर के कपाट : एसडीएम
कोरोना के बढ़ते मामलों और सरकार की हिदायतों के चलते मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे। जबकि मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है। बीते पांच दिनों में 10 लाख 10 हजार 945 रुपये का नकद चढ़ावा और 38 ग्राम 70 मिली ग्राम चांदी के रूप में मंदिर न्यास को आया। उन्होंने
विज्ञापन
विकास शर्मा, मेला अधिकारी एवं एसडीएम झंडूता