फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   20 thousand people bow down their heads at Nainadevi temple

त्योहारी सीजन के चलते पिछले तीन दिनों में श्री नयना देवी मंदिर पहुंचे 1 लाख श्रद्धालु

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 thousand people bow down their heads at Nainadevi temple
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में त्योहारी सीजन के चलते पिछले 3 दिनों में एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। साप्ताहिक अवकाश पर मंदिर में भक्तों की गहमागहमी बनी रही। रविवार के दिन मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

रविवार हिमाचल समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां के दरबार पहुंचे। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के तड़के 4 बजे खोल दिए गए थे। दोपहर तक मंदिर की भीड़ फ्लाईओवर को पार कर गई।
विज्ञापन

भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने और मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षाकर्मियों ने पूरी तरह से मोर्चा संभाले रखा। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शन करवाए और भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा। जबकि, मंदिर के बाहरी क्षेत्र में होमगार्ड के जवान पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि माता के दरबार में पिछले 3 दिनों में 1 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। त्योहारों के सीजन के चलते माता के दरबार में भीड़ बढ़ी है और रविवार की छुट्टी के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे।

मंदिर तैनात सुरक्षा इंचार्ज राम सिंह ने बताया कि पिछले 3 दिनों से लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। पुजारी नीलम शर्मा और प्रवेश शर्मा का कहना है कि त्योहारों के सीजन के चलते यह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। रविवार की छुट्टी के दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे मां की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed