फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   20 kiosks removed from the highway side in Ghaghas

Bilaspur News: घाघस में हाईवे किनारे से हटाए 20 खोखे

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
20 kiosks removed from the highway side in Ghaghas
बिलासपुर। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों पर सदर उपमंडल के घाघस में सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने 20 खोखे हटाए। वहीं, विभाग की इस कार्रवाई के बाद कुछ खोखा धारकों ने स्वयं ही खोखे हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

घाघस में खोखा धारकों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राहत देने की अपील की थी, लेकिन कोर्ट उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद सोमवार को लोक निर्माण विभाग अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ घाघस पहुंचे। विभाग ने करीब 20 खोखे को हटाया, जबकि अन्य खोखो को मंगलवार को हटाया जाएगा। वहीं, कुछ खोखा धारकों ने स्वयं हीे खोखे हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

घाघस में हाईवे किनारे करीब 100 खोखे हैं। लोक निर्माण विभाग ने पहले भी घाघस में खोखा धारकों को खोखे हटाने की निर्देश दिए थे, लेकिन खोखा धारकों ने हाईकोर्ट में अपनी याचिका तक दायर कर दी। उधर, लोक निर्माणा विभाग बैरी उपमंडल के कनिष्ठ अभियंता अमरनाथ ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर हाईवे किनारे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सोमवार को घाघस में अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार हो गए, पुनर्वास करवाए सरकार
घाघस रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान नंदलाल ठाकुर ने कहा कि वह कई साल से इस स्थान पर अपने खोखे डाल परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, लेकिन अब वे बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनका पुनर्वास करवाया जाए, ताकि वे दो वक्त की रोटी कमा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed