{"_id":"5ca62d1bbdec2209dc70d7a2","slug":"191554394395-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में फिर भाजपा की मंसूबों पर फिर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में फिर भाजपा की मंसूबों पर फिर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद के साथ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भाजपा का मंसूबा एक बार फिर फेल हो गया। इससे पहले नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पास होता कांग्रेस ने आपसी तालमेल दिखाया और अध्यक्ष ने पद से त्यागपत्र दे दिया। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की पार्षद और उपाध्यक्ष रीता सहगल के साथ मिल कर भाजपा पार्षदों ने उपायुक्त को पत्र देकर लाया था। लेकिन इसके बाद कांग्रेेस ने आपस में बातचीत कर पूरा का पूरा मामला ही पलट दिया। जिस कारण एक बार फिर से भाजपा के मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। अब कांग्रेस ने रीता सहगल को अध्यक्ष बनाने की बात अंदरखाते तैयार कर ली है। जिससे अब रीता सहगल भी कांग्रेस के साथ हो ली हैं। पिछले कुछ समय में नगर परिषद में कांग्रेस के ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच चल रही खींचातानी को लेकर भाजपा के एक नेतृत्व ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद पर काबिज नेत्री को लेकर उपायुक्त कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया था। उपायुक्त ने इस पर चर्चा के लिए चार अप्रैल का दिन तय किया था।
भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही इस बारे में विधायक के साथ बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने कहा कि कांग्रेस के पास चार पार्षद हैं और कांग्रेस उन चारों में से ही एक को अध्यक्ष बनाएगी। भाजपा दिन में सपने देखते हुए रह जाएगी। पूर्व नगर परिषद की अध्यक्षा गीता महाजन ने कहा कि मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अब पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
नगर परिषद की उपाध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि हम कांग्रेस के ही सच्चे सिपाही हैं। संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी तय समय तक सौंपी जाती हैं उसका सम्मान करना चाहिए। मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगी।